Prayagraj News-हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत

Prayagraj News: A prisoner serving life imprisonment for murder dies during treatment

Prayagraj News-नैनी केन्द्रीय कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 80 वर्षीय एक कैदी की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।फतेहपुर कोर्ट ने धारा 302 के तहत दोषी को सजा सुनाई थी।जेल प्रशासन के अनुसार कैदी की तबियत कुछ दिनों से खराब थी और अस्पताल भर्ती होने के बाद उसने दम तोड़ दिया।आपको बता दे कि कैदी को एक जघन्य हत्या के मामले में फतेहपुर कोर्ट ने आजीवन कारावास सजा सुनाई थी।

हाल ही में उसकी तबियत बिगड़ने पर जेल के मेडिकल स्टाफ ने प्रारंभिक उपचार किया,लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय रामविशाल फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहनीपुर गांव का रहने वाला था।बंदी रामविशाल 2 अगस्त 2022 को केन्द्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किया गया था।

इसके बाद से बंदी केन्द्रीय कारागार में सजा काट रहा था।। केन्द्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि बन्दी के बीमार होने की सूचना परिजनों को दे दी गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल में ही मौजूद थे। मौत के बाद पोस्टमार्टम होने के उपरान्त कागजी कार्यवाही पूरा होने के उपरान्त शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Read Also-Pratapgarh News-अवध अकादमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

Show More

Related Articles

Back to top button