Pratapgarh News: ग्राम पंचायत से सार्वजनिक अपेक्षा व भागीदारी ही जिम्मेदार नागरिक का दायित्व- लोकपाल

शिकायत कर्ता के ग्राम में न होने पर लोकपाल ने किया कैंप, शाम को घर आने पर पूंछा उनका पक्ष, दिया सख्त हिदायत

Pratapgarh News: लोकपाल समाज शेखर नें लक्ष्मणपुर ब्लाक के उमरपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के आवश्यक निर्देश दिया। ग्राम चौपाल में शिकायत कर्ता राम उजागिर पुनः उपस्थित नही हो सके जिस पर लोकपाल ने ग्राम में ही मुरली बाबा के प्राचीन स्थल सहित ग्राम का भ्रमण किया। शाम को शिकायत कर्ता के घर आने पर ग्राम वासियों के साथ राम उजागिर से लोकपाल ने उनका पक्ष सुना और अन्य तथ्यों पर उनका बयान लिया गया।

लोकपाल ने प्रथम दृष्ट्या पाया कि प्रधान पति और शिकायतकर्ता के बीच व्यक्तिगत लेन देन है जिसके कारण ग्राम पंचायत से जुड़े कार्यो की शिकायत की जा रही है। ऐसे में लोकपाल ने शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि को सख्त हिदायत दी की ग्राम पंचायत के कार्य में सार्वजनिक भागीदारी ही नागरिकों का दायित्व है निजी लाभ व व्यक्तिगत स्वार्थ की मंशा से पंचायत के कार्य में निभाई गई जिम्मेदारी सामाजिक अपयश का व कानून अनुचित व दंडनीय कार्य है। लोकपाल ने इसकी पुनरावृत्ति न होने की हिदायत देते हुए सबके भले के कार्य को बढ़ावा देने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने का ग्राम वासियों से आवाहन किया।

लोकपाल समाज शेखर सर्व प्रथम ग्राम पंचायत भवन पहुँच कर ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर मनरेगा, पी एम आवास सहित ग्राम की सभी प्राथमिक समस्याओं को सुना और समाधान के आवश्यक निर्देश संबंधितो को दिया। प्रारंभ में ही ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक यादव व महिला मेट महिमा ने लोकपाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। लोकपाल ने राम उजागिर द्वारा की गई शिकायत के समस्त 3 कार्यक्रम/ बिंदुओं के तकनीकी जांच व अपेक्षित कार्यवाही का निर्देश सम्बन्धित बीडीओ व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को दिया। अर्पित मिश्र सहित ग्राम वासियों की मांग पर मुरली बाबा स्थान के विकास, प्रकाश व मार्ग की सुव्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत व विकास खंड कार्यालय को निर्देश दिया। पूरे मुरली के प्राचीन कुंये को संरक्षित व विकसित करने का निर्देश ग्राम पंचायत को दिया।

Pratapgarh News: केजरीवाल की रिहाई पर कांग्रेस का बयान: “सत्य की जीत, भाजपा का झूठ बेनकाब” — करुण पाण्डेय

लोकपाल ने ग्राम पंचायत के पूरे मुरली का व्यापक भ्रमण किया। प्राचीन महत्व के स्थल मुरली बाबा चौरा का ग्राम वासियों के साथ पूजन दर्शन किया गया। ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम पूरे मुरली के प्राचीन नाले के पुनरोद्धार की माँग की, बताया की सफाई न होने के कारण रास्ते अवरुद्ध है बरसात में गाँव के रिहायशी इलाके व खेतों को भारी नुकसान होता है। वहीं दर्ज प्राचीन रास्ता बन्द होने की भी शिकायत की जिस पर लोकपाल ने जिलाधिकारी महोदय से राजस्व व विकास विभाग द्वारा उक्त आवश्यक कार्य बरसात से पूर्व कराये जाने की संस्तुति करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक तकनीकी सहायक अवधेश पटेल, शिव मुनि दूबे, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार के के पासी व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शेष नाथ मिश्र, पुष्पा कोरी, अनिल कुमार सरोज, विजय बहादुर यादव, सुरेश चंद्र मिश्र, शिव टहल गौतम, अजय मिश्र, विवेक मिश्र, सुमित मिश्र, गीता मौर्य, सोनी, राधा पांडे, रमेश चंद्र मिश्र, दया शंकर, राम नारायण मिश्र, हुबराजी, प्रेमा, राजकली, सूरजसती, हरिश्चन्द्र आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने भाग लिया।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button