Pratapgarh News: विधायक डॉ. आरके वर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, उद्घाटन से लेकर वैवाहिक समारोह तक दी शुभकामनाएं

Pratapgarh News:प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने डॉ. आर.के. वर्मा बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने क्षेत्र के साथ-साथ आसपास की विधानसभाओं में भी उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।

इसी क्रम में फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के मलाक चौधरी (गौरा मोड़ भदरी) में पूर्व प्रधान चंद्रमणि पटेल द्वारा संचालित सरिया-सीमेंट एजेंसी का उद्घाटन उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके बाद विधायक डॉ. वर्मा रानीगंज विधानसभा के कौलानंद पट्टी पहुंचे, जहां गया प्रसाद यादव प्रधान और राजाराम पाल के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में वह विश्वनाथगंज विधानसभा के सहेरुआ गांव भी पहुंचे, जहां पत्रकार अतुल यादव की बहन के विवाह समारोह में सहभाग कर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button