
Prayagraj News-नैनी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता के बेटे ने संविदा कर्मी के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना 23 फरवरी 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, जेल रोड अंतर्गत पोस्ट ऑफिस फीडर, गली नंबर 10, नैनी में हुई थी। विभागीय टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे, तो मोहल्ले में विरोध करते हुए अज्जू खान पुत्र अजहर खान मौके पर पहुँचा और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने जीएमआर कंपनी के प्रतिनिधि विनायक पांडेय पर हमला कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना नैनी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में दबिश दे रही है, जबकि आरोपी अज्जू खान फरार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि आरोपी के पिता अजहर खान समाजवादी पार्टी से शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
रिपोर्ट-घनश्याम शुक्ला



