
Lucknow News-पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन, लखनऊ मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन ऐशबाग स्थित शाखा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल महामंत्री श्री रामाश्रय यादव ने की तथा जोनल पर्यवेक्षक श्री बी.एन. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिवेशन में मंडल कार्यकारिणी के 20 पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। श्री सी.पी. वर्मा को मंडल अध्यक्ष, श्री संजय यादव को मंडल मंत्री एवं श्री विजय प्रताप यादव को मंडल कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित मंडल मंत्री श्री संजय यादव ने कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवेशन की समाप्ति की घोषणा की।
रिपोर्ट-निखिल श्रीवास्तव
Lucknow News-Read Also-British Parliament Award 2026: लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. त्रिपाठी को ब्रिटेन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान



