Prayagraj News-सपा नेता के दबंग बेटे ने मीटर बदलने पहुंचे कर्मचारी का सिर फोड़ा

Prayagraj News-नैनी थानाक्षेत्र के प्रयागपुरम के गली नंबर 10 में मीटर बदलने गए बिजली के मीटर बदलने पहुंचे जीएमआर कम्पनी के संविदा कर्मी पर सपा नेता के बेटे ने उक्त कर्मचारी पर सोमवार की दोपहर हमला कर दिया। सपा नेता के बेटे की दबंगई का वीडियो सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त संविदा कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया है।

जिसके बाद उसने किसी भी तरह अपनी जान बचाते हुए डायल 112 को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार शहर दक्षिणी विधानसभा के अध्यक्ष अजहर खान के पुत्र अज्जू खान ने सोमवार की दोपहर प्रयागपुरम के गली नंबर 10 में विभागीय मीटर लगाने पहुँचे जीएमआर कम्पनी के संविदाकर्मी विनायक पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी खाई ,करछना के साथ गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर किसी भारी पत्थर से वार कर दिया जिसके बाद उसका सर फट गया और उसके सर से खून निकलने लगा। इसके बाद भी अज्जू खान का जी नहीं भरा तो उस कर्मचारी को पुनः मारने के लिए दौड़ाया लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से वो घर के अंदर चला गया । इस घटना का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। उसके बाद नैनी थाने पर पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालना,जानलेवा हमला करने जा तहरीर नैनी थाने में दिया है। अब देखना होगा कि इस गंभीर मामले में जिस दबंगई के साथ इस घटना के पुख्ता सबूत सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है पुलिस कितना सख्त रुख अपनाती है। हालांकि इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Read Also-BOARD-EXAM-यूपी बोर्ड परीक्षा : बरेली के 130 केंद्रों में हुई छापामार निगरानी, जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों का लिया जायजा

रिपोर्ट-घनश्याम शुक्ला
प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button