
International News: मेक्सिको में नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिन्हें एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, की मौत ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। एल मेंचो जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का सबसे प्रभावशाली और खतरनाक नेता था। उसे अमेरिका समेत कई देशों द्वारा दुनिया के सबसे वांटेड ड्रग लॉर्डों में गिना जाता था और उसके खिलाफ $15 मिलियन का इनाम रखा गया था।
मौत कैसे हुई?
22 फ़रवरी 2026 को मेक्सिको की सेना ने Tapalpa (जालिस्को राज्य) में एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को पकड़ने की कोशिश की। ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ छह अन्य कार्टेल सदस्यों की भी मौत हो गई। बाद में वे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ बैठे।
यह ऑपरेशन CJNG के लिए एक बड़ा झटका था। एल मेंचो की लीडरशिप के तहत कार्टेल ने दशकों तक ड्रग तस्करी, गोलीबारी और अवैध व्यापार में प्रभुत्व बनाया था। उनके निधन से अब कार्टेल के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो सकता है।
International News: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक: TTP और IS के ठिकानों को निशाना
मौत के बाद हिंसा का माहौल
एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी। CJNG समर्थकों ने सड़कें बंद कीं, वाहन और व्यवसाय आग के हवाले कर दिए।
-
राजमार्गों पर ब्लॉकेड: जलिस्को, गुआनाजुआटो, मिचोआकान, नायरिट और तमाउलिपास में राजमार्गों को ब्लॉक कर दिया गया। बसें और ट्रक आग में जलाए गए, जिससे यातायात बाधित हुआ।
-
सैन्य और पुलिस पर हमले: कुछ इलाकों में CJNG समर्थकों ने नेशनल गार्ड और पुलिस बलों पर गोलियां चलाईं।
-
शहरी इलाकों में दहशत: ग्वाडलाजारा और पुएर्टो वल्लार्टा जैसे शहरों में आग लगी वाहनों ने सड़कों को जाम कर दिया। विमान सेवाओं को रद्द करना पड़ा और यात्रियों को सुरक्षा के लिए सलाह दी गई।
सरकारी अधिकारियों ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और घरों में सुरक्षित रहने की अपील की। कई देशों ने भी अपनी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनियाँ जारी की।
एल मेंचो की विरासत
एल मेंचो का कार्यकाल मेक्सिको में ड्रग युद्ध और हिंसा का प्रतीक था। CJNG के तहत ड्रग तस्करी, गोलीबारी और अवैध व्यापार की गतिविधियां लंबे समय तक जारी रहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी मौत एक प्रतीकात्मक जीत है, लेकिन इससे उत्पन्न पावर वैक्यूम और बदले की घटनाओं से आने वाले महीनों में और भी हिंसा फैल सकती है।
Written By: Anushri Yadav



