UP-CRIME-न्यायालय के आदेश पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

UP Crime News-बिवार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दो युवकों पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। काेर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती की रिपोर्ट थाना में न लिखे जाने पर उसने न्यायालय की शरण ली थी। काेर्ट के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती ने पुलिस में जाे शिकायत दर्ज करायी है उसके आधार पर 5 अगस्त 2025 को ग्राम सायर निवासी दिनेश और बंधुर बुजुर्ग का रहने वाले करन ने उसे मिलने के लिए बिवांर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। यहां पर उन्हाेंने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई फिर दोनों ने उसे गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गए। आरोप है कि यहां पर एक कमरे में उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे वह वहां से छूटकर घर लौटी और थाना में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर पीड़ित युवती ने कोर्ट में शरण ली और न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

थाना प्रभारी नन्दराम ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button