Political News: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में तीखी बहस, ‘गद्दार दोस्त’ बनाम ‘देश के दुश्मन’ तक पहुंची जुबानी जंग

Political News: संसद परिसर में उस वक्त सियासी माहौल गरमा गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार दोस्त” कह दिया, जिस पर बिट्टू ने भी पलटवार करते हुए राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” तक कह दिया। इस बयानबाज़ी के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब तक वह कांग्रेस पार्टी में थे, तब तक राहुल गांधी के लिए अच्छे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की, उनके प्रति रवैया बदल गया। बिट्टू ने कहा, “जब तक मैं आपके साथ कांग्रेस में था, तब तक सब ठीक था, लेकिन अब जब मैं बीजेपी में आ गया हूं तो आप मुझे पसंद नहीं करते। आप मुझे ऐसा कैसे कह सकते हैं और यह कैसे कह सकते हैं कि मैं वापस आ जाऊंगा?”

Also Read: Ghaziabad: प्यार नहीं ज़हर था ये गेम,कोरियन लव गेम की लत ने छीन ली तीन मासूम बहनों की ज़िंदगी

इस पूरे विवाद को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच भी बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को अनुचित बताया, वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है। संसद परिसर में हुई यह तकरार आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकती है।

अब देखना होगा कि इस मामले पर दोनों पार्टियां आगे क्या रुख अपनाती हैं और क्या यह विवाद संसद के भीतर भी गूंजता रहेगा या फिर केवल बयानबाज़ी तक ही सीमित रहेगा। फिलहाल, इस सियासी टकराव ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button