
Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। तस्वीरों में सोनम बेबी बंप थामे हुए किलर पोज देती नजर आ रही हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
हालांकि सोनम कपूर की ओर से अभी तक इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी तस्वीरों में दिख रहा कॉन्फिडेंस और स्टाइलिश अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 40 की उम्र में भी सोनम का स्वैग और फैशन सेंस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उनकी तस्वीरों पर लगातार बधाइयां और प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि सोनम मैटरनिटी फेज में भी फैशन आइकन बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि सोनम कपूर पहले से एक बेटे की मां हैं और वह अक्सर अपने निजी जीवन को गरिमापूर्ण तरीके से सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। अब उनकी नई तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिलहाल सबकी नजरें सोनम कपूर या उनके परिवार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।



