Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गोस्वामी तुलसीदास जी कृत रामचरितमानस के पाठ से हुई, जो वैदिक रीति-रिवाजों और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन आदि अनुष्ठानों द्वारा संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

इसी क्रम में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा गरीबों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र आदि प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने नेता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मां विंध्याचल धाम की विंध्यवासिनी, मां बेल्हा देवी, मां वाराही एवं घुश्मेश्वर नाथ धाम के आशीर्वाद से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा गया। साथ ही प्रभु श्रीराम से वर्ष 2027 के लिए मार्ग प्रशस्त होने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, परशुराम सेना के प्रदीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button