Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ में खुशी की लहर, प्रो. जय प्रकाश सैनी बने लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Pratapgarh News-लखनऊ विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

प्रो. जय प्रकाश सैनी वर्तमान में गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कुलपति पद पर कार्यरत थे। वे झांसी जनपद के निवासी हैं और वर्ष 2023 में एमएमएमयूटी के कुलपति बने थे। इससे पूर्व वे मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के अंतिम प्राचार्य भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही तत्कालीन इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ था।

एमएमएमयूटी के कुलपति बनने से पहले प्रो. सैनी नई दिल्ली स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रो. जय प्रकाश सैनी की नियुक्ति पर बेल्हा प्रतापगढ़ सहित प्रदेश भर में हर्ष का माहौल है। जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता अखिलेश द्विवेदी, डॉ. संतोष पाण्डेय (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय), बाबागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पवन गौतम, मंडल अध्यक्ष सुभाष प्रजापति, सूर्य मणि शुक्ला, राघवेन्द्र त्रिपाठी, अभिनव मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

Pratapgarh News-Read Also-Amitabh-Bachchan-अमिताभ बच्चन की ‘केबीसी 17’ से भावुक विदाई

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button