Aaj ka Mausam : यूपी के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Aaj Ka Mausam : मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों के क्रमिक प्रभाव के चलते रात और सुबह थोड़ी ठंड, जबकि दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग 2°C तक की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण मध्य पाकिस्तान व अफ़गानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने निम्न क्षोभमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण को माना जा रहा है।

भारत मौसम विभाग द्वारा जारी 27 नवंबर 2025 के मौसम बुलेटिन के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह के समय फॉग/मिस्ट रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान लगभग 28°C, और न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों के चलते प्रदेश में चल रही ठंडी व शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का रुख बदल रहा है, साथ ही आसमान में आंशिक बादल भी बने हुए हैं। इसी वजह से तापमान में वृद्धि का रुझान जारी है।

अगले कुछ दिनों का मौसम

प्रदेश में 2–3 दिन तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग 2°C तक चढ़ सकता है। सुबह (भोर) के समय हल्के कोहरे की संभावना है।

कई शहरों में हल्का कोहरा

आज सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि यह कोहरा शुरुआती घंटों में ही साफ हो गया और मौसम सामान्य रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों के क्रमिक प्रभाव के चलते रात और सुबह थोड़ी ठंड, जबकि दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button