Lucknow News. ‘आईएएस अधिकारियों को दे रहे थे ट्रेनिंग’, बोलते-बोलते गिर पड़े स्मार्ट सिटी के जीएम अजय कुमार सिंह, मौत

Lucnow News : लखनऊ स्मार्ट सिटी के GM अजय कुमार सिंह की ट्रेनिंग सेशन के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत। IAS अधिकारियों को जानकारी देते समय गिर पड़े।

Lucknow News. लखनऊ स्मार्ट सिटी परियोजना के जनरल मैनेजर और एलडीए के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अजय कुमार सिंह (62) का गुरुवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़ी तकनीकी जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वह फर्श पर गिर पड़े। बता दें कि इससे पहले भी बोलते-बोलते कई लोगों की मौत हो चुकी है।

सहकर्मी अधिकारियों ने उन्हें संभालकर केबिन में ले जाया और प्रारंभिक दवाइयाँ दीं, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मिडलैंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इमरजेंसी में स्टेंट डालकर उपचार शुरू किया। हालांकि, देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

ट्रेनी IAS अधिकारियों को दे रहे थे प्रस्तुति

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह स्मार्ट सिटी ऑफिस में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों का ग्रुप कंट्रोल रूम और उसके संचालन के बारे में जानकारी लेने आया था। अजय कुमार सिंह ने करीब एक घंटे तक नगर निगम की कार्यप्रणाली, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में उपयोग होने वाली तकनीक और नागरिक समस्याओं के समाधान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उसी दौरान उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की और बैठते ही गिर पड़े।

स्मार्ट सिटी टीम के अनुसार, अजय सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने लगातार प्रयास किए। हार्ट की एक गंभीर ब्लॉकेज के चलते स्टेंट लगाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

स्मार्ट सिटी के इंचार्ज एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर ललित कुमार ने बताया कि रूटीन ट्रेनिंग मीटिंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया।

यह भी पढ़ें – भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों, महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथाः सीएम योगी

अजय कुमार सिंह की पहचान एक कुशल इंजीनियर और तकनीकी मामलों के विशेषज्ञ के रूप में थी। स्मार्ट सिटी परियोजना में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button