Ramnath Goenka Lecture : ‘भारत प्रगति के लिए आतुर, विकास के लिए बेचैन’, छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान में बोले पीएम मोदी

Ramnath Goenka Lecture : पीएम मोदी ने कहा कि भारत प्रगति और आत्मनिर्भरता के लिए तत्पर है। बिहार चुनाव में रिकॉर्ड मतदान और सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़कर 94 करोड़ होने की बात कही।

Ramnath Goenka Lecture : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज प्रगति के लिए आतुर है, विकास के लिए बेचैन है और आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एकइमर्जिंग मार्केट नहीं, बल्कि एक इमर्जिंग मॉडल बनकर दुनिया के सामने उभर रहा है। वैश्विक समुदाय भारतीय विकास मॉडल को अब मॉडल ऑफ होप के रूप में देख रहा है।

पीएम मोदी सोमवार को एक अखबार के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि 14 नवंबर को आए नतीजों ने लोकतंत्र की नई ताकत दिखाई है। इस बार बिहार में इतिहास का सबसे अधिक मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से करीब 9 प्रतिशत अधिक रही। प्रधानमंत्री ने इसे लोकतंत्र की बड़ी विजय बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन की जड़ों को मजबूत किया है। कई राज्यों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन तक का बलिदान दिया है। यही समर्पण भाजपा को जनता के दिलों तक पहुंचाता है।

विकास का लाभ हर तबके को मिलना जरूरी

सामाजिक न्याय पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकास का लाभ समाज के हर तबके – दलित, पीड़ित और शोषित तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने सामाजिक न्याय के नाम पर वर्षों तक स्वार्थ सिद्ध किया, लेकिन आज भारत सच्चे सामाजिक न्याय को साकार होते देख रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में सामाजिक सुरक्षा कवरेज अब 94 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है, जो 10 साल पहले सिर्फ 25 करोड़ था।

यह भी पढ़ें – Gorakhpur News : गति शक्ति विश्वविद्यालय और डीआरडीओ में समझौता, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मिलकर विकसित करेंगे स्मार्ट टेक्नोलॉजी समाधान

पीएम मोदी छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान दे रहे थे, जो एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक रामनाथ गोयनका की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button