Mau News-जनपद मऊ के माऊरबोझ निवासी डॉ. विवेक तिवारी को नेपाल में साहित्य सम्मान, जनपद में खुशी की लहर

Mau News-जनपद मऊ के घोसी ब्लॉक के माऊरबोझ गांव निवासी, राजनरायण तिवारी के सुपुत्र, युवा कवि एवं शिक्षक डॉ. विवेक कुमार तिवारी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित भव्य समारोह में ‘आउटस्टैंडिंग पोएट्री ऑथर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके चर्चित काव्य संग्रह ‘श्रेष्ठ काव्य’ के लिए प्रदान किया गया है।

नेपाल की साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित ‘नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड समारोह’ में डॉ. तिवारी ने वर्चुअली भाग लेकर भारतीय साहित्य का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि से पूरे परिवार, क्षेत्र और जनपद में हर्ष का माहौल है।

डॉ. विवेक तिवारी की इस सफलता पर उनके पिता श्री राजनरायण तिवारी, माता श्रीमती तारा देवी, पत्नी जागृति शुक्ला, पुत्र श्रेष्ठ सहित समस्त परिजन एवं ग्रामवासी गर्व व्यक्त कर रहे हैं। सभी ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।

साहित्यिक जगत में डॉ. तिवारी की रचनाएँ जीवन के सूक्ष्म अनुभवों, सामाजिक यथार्थ और प्रेम की विभिन्न परतों को संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती हैं। वे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी जागृति शुक्ला और पुत्र श्रेष्ठ को दिया।

वर्तमान में बिड़ला पब्लिक स्कूल, दोहा (कतर) में अध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. तिवारी ने ‘श्रेष्ठ काव्य’ सहित कई साझा काव्य–संग्रह प्रकाशित किए हैं और इस समय अपने अगले काव्य–संग्रह के लेखन में व्यस्त हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button