MP News-युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में निकली भव्य रैली

MP News-मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में प्रेम प्रकाश सिसोदिया के सिंगरौली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में मोरवा शिव मंदिर से एक भव्य सम्मान रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मोरवा से जयंत तक उत्साहपूर्ण यात्रा

रैली मोरवा शिव मंदिर से शुरू होकर एनसीएल कॉलोनी, कन्या हाई स्कूल, एलआईजी चौक, फल मंडी, पुरानी मार्केट, न्यू मार्केट, मोरवा थाना, मेन रोड होते हुए जयंत पहुंची।

जयंत में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। वहाँ से रैली निगाही मोड़ होकर नवानगर पहुँची, जहां पुनः भव्य स्वागत किया गया।

वैढ़न में जोरदार अभिवादन

माजन मोड़, वैढ़न में रैली के पहुंचने पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह (ज्ञानू), रूपेश चंद्र पांडेय सहित अनेक पदाधिकारियों ने प्रेम प्रकाश सिसोदिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।

माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रैली कलेक्ट्रेट होते हुए पुराने सर्किट हाउस चौराहे पहुंची, जहाँ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

उसके बाद अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

आगे बढ़ते हुए रैली मस्जिद चौराहा पहुँची, जहाँ लोगों ने फूल वर्षा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

इंदिरा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली का समापन

विंध्यनगर चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद इस ऐतिहासिक रैली का समापन किया गया।

वरिष्ठ नेताओं का संबोधन व स्वागत

रैली की शुरुआत में शिव मंदिर मोरवा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

  • मनोज कुलश्रेष्ठ
  • राजेश सिंह
  • शेखर सिंह
    आदि ने नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

रैली में भारी जनसैलाब

लंबे वाहनों का विशाल काफिला और सैकड़ों की संख्या में युवा इस रैली में शामिल हुए। रास्ते भर दुकानों से लोग बाहर निकलकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिवादन करते दिखाई दिए।

बताया गया कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में कुल 79 पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं, जिनमें जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button