Bihar Election 2025 : ‘तेजस्वी थे सबसे लोकप्रिय चेहरा’, बिहार चुनाव को लेकर बोले अखिलेश यादव

Bihar Election 2025 : अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव सबसे पॉपुलर फेस थे, लेकिन वोट उम्मीद के अनुसार नहीं मिले। महागठबंधन और एनडीए पर भी की टिप्पणी।

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे चुनाव अभियान में अगर कोई नेता सबसे पॉपुलर फेस के रूप में उभरा, तो वह तेजस्वी यादव थे। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने बूथ लेवल पर गहराई से विश्लेषण नहीं किया है, लेकिन जो नतीजे सामने आए हैं उनसे यह साफ है कि लोकप्रिय चेहरा होने के बावजूद तेजस्वी यादव को अपेक्षित वोट नहीं मिले।

महागठबंधन की रणनीति पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन की सोच सकारात्मक थी। उनका फोकस नौकरियां देने और बिहार को विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ाने पर था। वहीं सपा प्रमुख ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता चुनाव में सिर्फ विभाजन की राजनीति कर रहे थे और लगातार पुरानी बातों को ही दोहराते रहे।

कांग्रेस उनके गठठबंधन की साथी

उन्होंने कहा, “जो विज़न रखते हैं, वे आगे की बात करते हैं। लेकिन जो लोग डिवीजन की बात करते हैं, वे हमेशा पीछे की ओर देखते हैं।” महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस उनके गठबंधन की साथी है, और आज जो इंडिया गठबंधन या अन्य महागठबंधन बन रहे हैं, उनकी नींव इसी सोच पर है कि जिस राज्य में जो क्षेत्रीय दल मजबूत है, वहीं उसकी अगुवाई में अन्य दल सहयोग करते हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है।

Show More

Related Articles

Back to top button