Tribal Gaurav Yatra:-‘जनजातीय गौरव यात्रा’ का मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को अंबाजी से कराएंगे शुभारंभ

7 से 13 नवंबर तक अंबाजी से एकता नगर तथा उमरगाम से एकता नगर रूट पर यात्रा भ्रमण करेगी

Tribal Gaurav Yatra:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे देश में “जनजातीय गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में 7 नवंबर (शुक्रवार) को अद्याशक्ति धाम अंबाजी से “जनजातीय गौरव यात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा।

राज्य सूचना विभाग के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य आदिवासी नायकों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और उनके संघर्षों से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देना है। मुख्यमंत्री पटेल के साथ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, राज्य मंत्री सर्व पी.सी. बरंडा, कमलेशभाई पटेल, प्रवीणभाई माली और स्वरूपजी ठाकोर भी मौजूद रहेंगे।

यह यात्रा 7 से 13 नवंबर तक चलेगी और दो दिशाओं से निकलेगी — एक उत्तर गुजरात के अंबाजी से और दूसरी दक्षिण गुजरात के उमरगाम से। इस दौरान यह रथयात्रा 14 जनजातीय बहुल जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए लोगों में जनजागृति और गर्व का संदेश फैलाएगी।

यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गाँवों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य मंचन, सांस्कृतिक प्रदर्शन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच शिविर और सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बच्चों और युवाओं को बिरसा मुंडा के जीवन से परिचित कराने के लिए चित्रकला, भाषण, नाटक और फिल्म प्रदर्शन भी होंगे।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा 13 से 15 नवंबर तक 20 जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर का जनजातीय गौरव दिवस समारोह डेडियापाडा (देवमोगरा माताजी के सान्निध्य में) आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार “विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात” के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस यात्रा का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय इलाकों तक विकास की रोशनी पहुँचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Tribal Gaurav Yatra:-Read Also-Varanasi News-बनारस-खजुराहो वंदे भारत यात्रियों को विश्वस्तरीय रेल सेवाओं का एहसास करायेगी

Show More

Related Articles

Back to top button