
Vindhyavasini Darshan Yatra -हर माह की तरह इस बार भी जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ आज डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के जनसंपर्क कार्यालय, देवकली तिराहा (प्रयागराज-फैजाबाद मुख्य मार्ग) से किया गया।
भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी, 248-सदर, प्रतापगढ़ — डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने मां विंध्यवासिनी की पावन ध्वजा पताका दिखाकर भक्तों को बस द्वारा धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु जय मां विंध्यवासिनी और जय मां बेल्हा देवी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
सेवा और भक्ति से ओतप्रोत इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने मां विंध्यवासिनी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और हर घर में खुशहाली लाएं।
निशुल्क दर्शन यात्रा की यह पहल न केवल धार्मिकता और सेवा भावना का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि डॉ. त्रिपाठी अपने समाज और सनातन संस्कृति के प्रति कितने समर्पित हैं। उनकी यह यात्रा हिंदुत्व और आस्था को जोड़ने वाली एक प्रेरणादायक परंपरा बन चुकी है, जो लोगों को पवित्र और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।
दर्शन यात्रा को रवाना करने के इस कार्यक्रम में सुशील मेहरोत्रा, सुनील कुमार, शशिधर शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, देवी प्रसाद, दीपु शर्मा, जीतलाल स्वामी, उमर वैश्य, अजय कुमार, राम सिंह और सतीश मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता
यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़



