Pratapgarh News: लायंस क्लब के साथी सेवा कार्य से समाज में पहचान बनाएं – डॉ. अर्पण धर दुबे

विश्व के 210 देशों में लायंस क्लब के 14 लाख से अधिक सदस्य – सौरभकांत

Pratapgarh News: लायंस क्लब इंटरनेशनल 321 के मंडल अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि लायंस क्लब के सदस्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। लायंस क्लब का प्रमुख उद्देश्य समाज के निर्बल और असहाय वर्गों को सहायता पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य रक्तदान, चिकित्सा शिविर, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। अधिक से अधिक रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देना सबसे बड़ी सेवा है।
डॉ. दुबे प्रतापगढ़ में आयोजित “लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध” के अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सदस्यों से स्थायी परियोजनाओं के संचालन पर बल देने का आह्वान किया।
समारोह के मुख्य वक्ता एम.जे.एफ. सौरभकांत श्रीवास्तव ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल विश्व के 210 देशों में कार्यरत है और इसके 14 लाख से अधिक सदस्य हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्थाओं में से एक है।
उपमंडलाध्यक्ष प्रथम एम.जे.एफ. उदय चंदानी ने लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Pratapgarh News : इन्दिरा गांधी व सरदार पटेल ने देशहित की रक्षा के लिए बाहरी ताकतों की नहीं की परवाह-प्रमोद तिवारी
उपमंडलाध्यक्ष एम.जे.एफ. उमेश कक्कड़ ने नवीन सदस्यों को दीक्षा दी।
समारोह को पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश चंद्र श्रीवास्तव, मंडल सचिव मनोज खत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एस.के. शुक्ला तथा जोन चेयरपर्सन डॉ. अवंतिका पांडे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. उमाकांत ओझा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि सहित लायंस क्लब हर्ष, गौरव, शक्ति के पी.एस.टी. एवं अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अवध के प्रशासक संतोष पांडे, सचिव श्याम शंकर द्विवेदी,उपाध्यक्ष रामकुमार पांडे, उदय मिश्र, मार्केटिंग कम्युनिकेश चेयरपर्सन के.के. पांडेय, रक्तदान चेयरपर्सन अजय मिश्रा, निदेशक नीलेश मिश्रा सर्विस चेयरपरसन डा.ए.के. सिंह, अजय मिश्र ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. पीयूषकांत शर्मा, श्रीश श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, आर.बी. सिंह, अशोक सिंह, हरिशंकर सिंह हैप्पी, क्षितिज श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, कुसुम गुप्ता पिंकी दयाल, लक्ष्मी मिश्रा, अनीता पाण्डेय, प्रमिला शुक्ला, अमोलक सिंह, अर्पित खण्डेलवाल, आकाश डालमिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष भगवन ने किया l रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button