
Pratapgarh News-प्रतापगढ़ के लाल को भोपाल में मिला सम्मान। सर्व ब्राह्मण युवा समिति द्वारा आयोजित “ब्राह्मण रेजीमेंट सेमिनार” भोपाल के आदर्श नव दुर्गा खाटूश्याम मंदिर, अटलपथ, प्लेटिनम प्लाज़ा के सामने, टी.टी. नगर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्राह्मण युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संगठन, एकता और जागृति की भावना को पुनर्जीवित करना तथा “राष्ट्र एवं धर्म सर्वोपरि” के मंत्र को आत्मसात कर और विश्व कल्याण कामना एवं समाज को नई दिशा देना था।
सेमिनार का शुभारंभ वैदिक मंगलाचार एवं दीप प्रज्वलन ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव/संगठन प्रभारी शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” सहित और वशिष्ठ अतिथियों ने किया। शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” ने अपने उद्बोधन में ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान चुनौतियों और आने वाले समय में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण युवा समिति के द्वारा आयोजित “ब्राह्मण रेजिमेंट सेमिनार” आगामी फरवरी 2026 में “ब्राह्मण संसद” आयोजन को देखते हुए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की औपचारिक नियुक्ति भी की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भगवान को साक्षी मानते हुए समाज, राष्ट्र और धर्म के उत्थान हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता से कार्य करने की शपथ ली।
शपथ के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा “मैं भगवान को साक्षी मानकर यह संकल्प लेता हूँ कि राष्ट्र एवं धर्म मेरे लिए सर्वोपरि हैं।
मैं समाज की एकता, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निःस्वार्थ भाव से सतत प्रयासरत रहूँगा।”
सेमिनार के समापन पर यह घोषणा की गई कि आगामी फरवरी माह में “ब्राह्मण महासम्मेलन” ब्राह्मण संसद का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। यह आयोजन समाज की दिशा और दशा दोनों को नई ऊँचाइयाँ देने वाला होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आने वाले समय में “ब्राह्मण संगठन केबल नाम नहीं बल्कि एक सशक्त, शिक्षित, संस्कारित और एकजुट, विश्व कल्याण की कामना समाज की पहचान बनेगी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण युवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी पं रामनारायण अवस्थी ने की जिसमें विशिष्ट जन उपस्थित रहे, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री मा. दीपक जोशी,राजेश व्यास एडवोकेट अध्यक्ष स्टेट बार काउंसिल मध्य प्रदेश, रामबाबू शर्मा, दिनेश तिवारी, निलिम्प त्रिपाठी, राजेन्द्र अवस्थी, संजय दुबे,श्यामसुंदर शर्मा, डॉ. जयप्रकाश पटेरिया, प्रतापगढ़ यू पी से शिवशंकर तिवारी “सोहगौरा”, लखनऊ से बिजय अवस्थी, श्यामपुर से मुकेश शर्मा एवं एस.एन. शर्मा इत्यादि तमाम गणमान्य लोग ब्राह्मण रेजिमेंट सेमिनार भारी संख्या लोगों का उत्साह देखने लायक था।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में अभय गौतम- उपाध्यक्ष, मिथलेश गौतम- उपाध्यक्ष, बिनायक शुक्ला- सचिव
धीरेंद्र राय (भूमिहार) कोषाध्यक्ष,
पुष्पेंद्र शर्मा- संयुक्त सचिव
रत्नेश अधरूज शास्त्री- महामंत्री
अमित भार्गव- महामंत्री
संदीप पाठक- अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,पुष्पेंद्र मिश्रा- जनसंपर्क प्रमुख विनय शुक्ला- प्रचार प्रसार मंत्री एवं महिला टीम गठन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिसमें संजना रिछारिया, रश्मि मिश्रा, पद्मा दुबे, निशा मिश्रा को नियुक्ति किया गया।
Pratapgarh News-Read Also-Delhi Murder Case : फोरेंसिक छात्रा ने ऐसे की अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या, घी-शराब का किया इस्तेमाल
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़



