9वीं वर्ल्ड ताइची प्रतियोगिता में भारत ने जीता 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज

आकाश आनंद ने दो और निर्भय राज ने जीता एक गोल्ड

ताइवान (ताइपे)। 9वीं वर्ल्ड ताइची प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में आज तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर धमाकेदार इंट्री की। ताइवान की राजधानी ताइपे में हुई इस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 22 देशों के 3000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय ताइची और टुसू खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 25-26 अक्टूबर 2025 को ताइपे में ताइपे एरिना मल्टीस्टोरी स्टेडियम में हुआ था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ल्ड ताइची फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रैंडमास्टर मिस्टर ये वेन क्वान ने किया।

यह भी पढ़ें – ‘हम साझा मूल्यों की डोर से बंधे हैं…’ASEAN समिट में बोले PM मोदी

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 8 सदस्यीय भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय कोच ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मंजू त्रिपाठी, आकाश आनंद, संस्कृति त्रिपाठी, खुशी त्रिपाठी, श्रुति सिंह और निर्भय राज 21 अक्टूबर को पहुंचे थे।

Show More

Related Articles

Back to top button