Sonbhadra News : गोवर्धन पूजा पर सदर विधायक ने गौ माता की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Sonbhadra News : नगर स्थित गौशाला परिसर में विधि विधान से की गई गौ माता की पूजा

Sonbhadra News : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल द्वारा सोनभद्र नगर में स्थित गौशाला मे गौ माता की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने गाय की पूजा अर्चना किया।

इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता हमारी माता है और उनकी सेवा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है।

गौशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति और पशुधन के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

वही नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भी गौ माता के महत्व और उनकी पूजा के पीछे के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कारणों पर चर्चा की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता को तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर उनकी पूजा की।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय हिंदू परिषद गौ रक्षा दल की ओर से किया गया था। इस दौरान गौ सेवको का सम्मान भी किया गया और उन्हें शाल और श्रीफल भेंट किए गए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार,सभासद मनोज चौबे , राकेश भारती, विनोद सोनी, राजू पासी,प्रदीप पटेल , ओमप्रकाश यादव, इरावती , बलराम सोनी, दिनेश कुमार ,अनवर अली,अजीत सिंह,संत सोनी, आकाश रावत आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button