Prayagraj News-राष्ट्र को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने का आधार है आत्मनिर्भर भारत-संत बख्त सिंह

Prayagraj News-भारतीय जनता पार्टी यमुनापार द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला ब्लॉक मुख्यालय सभागार करछना में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए यह संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है।

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के काशी क्षेत्र संयोजक संत बख्त सिंह ने कहा
यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है। महात्मा गांधी ने जिस स्वदेशी विचार को स्वतंत्रता संग्राम का हथियार बनाया था, वही आज हमारे राष्ट्र को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने का आधार है। श्री सिंह आगे कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक 90 दिनों का महाअभियान चलाया जा रहा है।

गांव-गांव और गली-गली स्वदेशी अभियान को गति देने पर बल दिया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा की सहभागिता से ही भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को गति देने की आवश्यकता बताई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की कार्यक्रम में विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक राजमणि कोल, ब्लॉक प्रमुख करछना कमलेश सरोज द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल और ब्लॉक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक व पूर्व जिला मंत्री अनिल मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री ओम प्रकाश निषाद ने किया। इस अवसर पुष्पराज सिंह पटेल,राम मनोहर लोहिया, कामेश्वर पटेल, सतीश विश्वकर्मा, जिले के उपाध्यक्ष, मंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-महामंत्री, मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक-सहसंयोजक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button