Sonbhadra News-नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की भक्तो ने की विधि विधान से पूजा अर्चना

Sonbhadra News-शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन जनपद मुख्यालय के सोनभद्र नगर मे स्थित मां शीतला मंदिर मे मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा व आराधना की गयी। मां के प्रथम स्वरूप की पूजा करने के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही।
शीतला माता मन्दिर में मां के प्रथम स्वरूप की प्रधान पुजारी व अन्य ब्राह्मणों के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर मंत्रोचारण कर शंखनाद किया गया।तत्पश्चात मां का कपाट भक्तों के लिए दर्शन के हेतु खोल दिया गया। ढोल नगाड़ों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके साथ ही मध्याह्न व संध्या आरती भी किया गया।
वही मंदिर परिसर में पंडितों ने रक्षासूत बांधकर भक्तों तिलक लगाया।

शीतला माता मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है यह ज्ञान और तप की देवी हैं। मां के इस स्वरूप की पूजा विधि विधान से किया जाएगा।

Sonbhadra News-Read Also-Singrauli News-हिंडालको महान बरगवां में रामलीला-हिंडालको महान के वरिष्ठ प्रबंधको ने निभाये किरदार

रिपोर्ट:- रवि पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button