Prayagraj News-प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद में ईंट पत्थर और फायरिंग

Prayagraj News- कमला नगर धनुहा चाका में एक विवादित प्लाट पर किए गए निर्माण को जेसीबी से गिराने की कोशिश किए जाने पर सोमवार दोपहर भारी बवाल मचा रहा। मौके पर ईंट पत्थर और राइफल से गोलियां भी चलाई गई। जानकारी के मुताबिक पूर्व महिला ग्राम प्रधान सरोज तिवारी और रिटायर्ड सीआरपीएफ कमांडेंट सूर्यकांत मिश्रा के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। विवादित भूखंड के बगल में ही घर बना कर रिटायर्ड कमांडेंट दो दशकों से परिवार समेत रहता है। विवादित भूखंड पर कब्जे का रिटायर्ड कमांडेंट भी दावा कर रहे हैं।

इस बीच भूखंड पर सूर्यकांत मिश्रा ने निर्माण शुरू कर दिया। स्लैब पढ़ने वाला था तभी सोमवार को भूखंड पर अपना दावा करने वाली पूर्व महिला ग्राम प्रधान सरोज तिवारी दर्जनों लोगों के साथ निर्माणाधीन मकान गिराने जेसीबी लेकर पहुंच गई । सूर्यकांत मिश्रा और उनके बेटे ने विरोध किया तो झगड़ा शुरू हो गया। पहले तो दोनों तरफ से ईद पत्थर चले। फिर रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से आत्मरक्षार्थ फायर करना शुरू कर दिया जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। फायरिंग होने पर चालक जान बचाकर जेसीबी समेत निकल भागा।

जिसके बाद पूर्व प्रधान अपने साथियों समेत वहां से जाने लगी तभी फायरिंग की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जहां पूर्व प्रधान के साथ वकील की वेश में मौजूद कई युवकों ने पुलिस से सवाल-जवाब किए। पूर्व प्रधान भी भूखंड पर कब्जे संबंधित कागजात लेकर इंस्पेक्टर नैनी को दिखाती रही। मौके का वीडियो क्लिप सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल की गई है। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम करते हुए उपस्थित मकान मालिक सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके पुत्र अजीत को फायरिंग के आरोप में राइफल समेत गिरफ्तार कर थाने ले गई है। यहां उनके खिलाफ दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सूर्यकांत मिश्रा सीआरपीएफ से कमांडेंट पद से रिटायर्ड फौजी हैं। उनका एक बेटा भी सीआरपीएफ जम्मू में तैनात है।

Prayagraj News-Read Also-Sonbhadra News-भगवान के नाम होटल का नाम, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

रिपोर्ट-घनश्याम शुक्ला

Show More

Related Articles

Back to top button