Unnao News-रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण पर जोर

Unnao News-रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। नारी सशक्तीकरण, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के कल्याणार्थ निरंतर योजनाएं चलाई जा रही हैं।

राज्यमंत्री ने सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह रक्षा सूत्र सिर्फ धागा नहीं बल्कि भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने विधायक को छोटा भाई बताते हुए उनके मिलनसार स्वभाव की प्रशंसा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि एक स्मृति और वचन है, जो भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी ने कहा कि विधायक पंकज गुप्ता ने कोरोना काल से लेकर धार्मिक यात्राओं तक हर समय जनता की सेवा में तत्पर रहकर भाई और बेटे की भूमिका निभाई है।

विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता ने कार्यक्रम में आईं बहनों का स्वागत करते हुए आशीर्वाद के लिए आभार जताया। व्यवस्थापक प्रदीप सिंह चौहान ने रक्षा सूत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहनों के स्नेह की डोर ने ही विधायक को हर परिस्थिति में मजबूती दी है।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुशील रावत, सुरेंद्र जायसवाल, अमित त्रिपाठी, सर्वेश लोधी, मनीष जायसवाल, साधना दीक्षित, सुरुचि अग्निहोत्री, ललिता मिश्रा, प्रीति शर्मा, मंजूलता अवस्थी समेत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें मौजूद रहीं।

Unnao News-Read Also-Jammu News-राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने जम्मू उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास से की मुलाकात

Show More

Related Articles

Back to top button