
Pratapgarh: श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय क्षेत्र स्थित मां चामुण्डा देवी धाम से कांवरियों का एक विशाल जत्था बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुआ। जत्थे को ग्राम सभा रोर की प्रधान श्रीमती शीला पाण्डेय तथा उनके प्रतिनिधि डॉ. संतोष पाण्डेय (एडवोकेट) ने रवाना किया।
भक्ति के जयकारों के साथ कांवर यात्रा शुरू
कांवर यात्रा की शुरुआत भोलेनाथ के जयकारों के साथ हुई। मां चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेकर कांवरियों का जत्था पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। कांवरियों के चेहरों पर भक्ति का उत्साह साफ झलक रहा था।
शुकुलपुर खास के युवा कांवरियों की टोली
ग्राम सभा रोर बाघराय के शुकुलपुर खास गांव से आए युवा कांवरियों की टोली ने इस वर्ष की यात्रा में भाग लिया। जत्थे को विदा करने के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती शीला पाण्डेय, उनके प्रतिनिधि डॉ. संतोष पाण्डेय एवं वरिष्ठ पत्रकार रजत दुबे ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मां चामुंडा देवी धाम में पूजन अर्चन
जत्था रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने मां चामुंडा देवी धाम में पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सिद्ध पीठ के महंत पंडित श्याम महाराज को भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
Pratapgarh: also read- Pratapgarh: सावन माह में कांवर यात्रा जोरों पर, ग्राम सभा रोर से कांवरियों का जत्था रवाना
सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इस पावन अवसर पर दद्दू शुक्ला, अमित शुक्ला, भोले शुक्ला, सौरभ, अंकित, पवन, पंकज, अंकुर दद्दा, सचिन दुबे, प्रवीण, सुधीर, सुनील, मदन समेत सैकड़ों कांवरियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साह से परिपूर्ण था।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़