
Pratapgarh: बेल्हा जिले के टेयूंगा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों के मन में देशभक्ति और गुरु वंदना की भावना को जगाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा प्राचीन भारत से चली आ रही है और गुरु की महत्ता को समझना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरु ही इस समाज में चाहता है कि वह उस ऊंचाई पर पहुंचे जहां तक वो स्वयं नहीं पहुंच पाए।
कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ने आए हुए सभी गुरुओं का सम्मान माल्यार्पलार्पण कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश मिश्र राजन, राघवेंद्र शुक्ला, संजय कृष्ण मिश्रा, राम कुमार पांडे, देवी प्रसाद तिवारी, आदित्य पांडे, सचिन पांडे, आलोक मिश्रा, ऋषि वंश, पुनीत पांडे, अजित सिंह, अनूप सिंह और प्रभात त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और गुरुओं के प्रति आभार प्रकट किया।
रिपोर्टें- उमेश पाण्डेय यूनाईटेड भारत, प्रतापगढ़