JSSC Teacher Recruitment 2025: 1373 पदों पर सरकारी शिक्षक भर्ती, 1 लाख रुपये तक सैलरी, यहां देखें डिटेल्स

JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने Jharkhand Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination 2025 के तहत 1373 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 आवेदन की तारीखें व आधिकारिक वेबसाइट

  • आवेदन शुरू: jssc.jharkhand.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)

  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025

 विषयवार रिक्तियों का विवरण (Total: 1373 पद)

विषय पदों की संख्या
राजनीति विज्ञान 221
समाजशास्त्र 159
मनोविज्ञान 53
नृविज्ञान 21
दर्शनशास्त्र 19
गृह विज्ञान 96
भूविज्ञान 32
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग 54
साइबर सुरक्षा और डेटा विज्ञान 54
कंप्यूटर विज्ञान 131
एप्लाइड इंग्लिश 54
उर्दू 92
संथाली 83
बांग्ला 25
मुंडारी 16
हो 26
कुडुख 24
कुर्माली 10
नागपुरी 21
पंचपरगनिया 10
खोरठा 18
उड़िया 4
विशेष शिक्षक माध्यमिक 150
  • संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री अनिवार्य।

  • B.Ed / B.A.Ed / B.Sc.Ed / Special B.Ed / Dual Degree (B.Ed/M.Ed) में पास होना चाहिए।

 आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

  • आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट।

  • आयु की गणना: 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी।

वेतनमान (Salary)

  • चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-06 के अनुसार
    35,400 से 1,12,400 तक मासिक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹100

  • SC/ST: ₹50

जरूरी दस्तावेज

  • आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाणपत्र और मूल निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

  • दस्तावेजों के मानक भर्ती के नोटिफिकेशन में दिए गए हैं।

JSSC Teacher Recruitment 2025: also read– Prayagraj: एसटीएफ प्रयागराज यूनिट टीम की सफलता जारी, फिर एक बार 50 हजार रुपए इनामिया शातिर को किया गिरफ्तार

 आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड के लिए jssc.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।

Show More

Related Articles

Back to top button