Barabanki News-तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Barabanki News-पहली घटना मौलाबाद के पास बुधवार रात को हुई। प्यारेपुर निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद हनीफ साइकिल से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे भट्ठा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें पहले सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक मोहम्मद आजम लखनऊ में काम करते थे। वह केवल 15 दिन पहले ही गांव आए थे। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफदरगंज पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी।

दूसरी घटना बदोसरांय रामनगर मार्ग पर हुई। बरदरी सड़क के पास एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। रामनगर के ददौरा निवासी 45 वर्षीय आशाराम घायल हो गए।

तीसरी घटना बदोसरांय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई। एक पिकप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामनगर क्षेत्र के भवानीगंज निवासी 29 वर्षीय अजमत अली और भैसोरिया निवासी 20 वर्षीय एखलाख घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है।

Read Also-Barabanki News-मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध से कैसे सतर्क रहे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Show More

Related Articles

Back to top button