Barabanki News-मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध से कैसे सतर्क रहे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Barabanki News-समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड बनीकोडर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध से कैसे सतर्क रहे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राम सनेही घाट अंकित त्रिपाठी एवं विधि विशेषज्ञ सुश्री आयुषी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।श्री त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों मोबाइल भी एक दुनिया है।इसमें भी आपको सड़के,रेल,स्कूल,अच्छा एवं बुरा का आकलन करना होता है।अगर आप नहीं समझ पाते है तो आप अपने मम्मी पापा से पूछ कर उनके बताए रास्तों पर चले।पुलिस आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलती है।आपकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य एवं दायित्व है।किसी अनजान व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाए रखें।आप सभी लोग किसी दिन कोतवाली का विजिट करें।

इससे आपके अंदर का डर दूर होगा आपको लगेगा कि हम भी आपकी ही तरह है।इसी कड़ी में आयुषी यादव ने साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट के बारे में भी बताया। सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग से बचाव और ऑनलाइन फ्रॉड की रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी दी गई। गतिविधि में छात्रों गुलदस्ता,झालर,रुमाल,चार्ट,आदि का प्रदर्शन किया। समर कैंप का संचालन मनोरंजन , योगा, एक्टिविटीज के माध्यम से करने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे बच्चे अपने मन से कार्य करें मन से किया गया कार्य एक अलग प्रकार का आनंद देता है।शिक्षकों व छात्रों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।समर कैंप का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व सामाजिक समझ विकसित करना भी है।

विद्यालयों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की और कहा साइबर जागरूकता और सिविक एजुकेशन आज के समय की मांग है। हम छात्रों को इन विषयों से जोड़कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार कर रहे हैं। समर कैंप निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है, जहाँ शिक्षा के साथ प्रशासनिक समझ,रचनात्मकता और आत्म-विश्वास को समान महत्व दिया जा रहा है।

विद्यालय में प्रिंटर एवं आर ओ का उद्घाटन संयुक रूप से किया।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी महिला मानसी,चौकी प्रभारी हथौंधा विष्णु कुमार शर्मा, रीना,रमापति,शिवाकांत ,समाजसेवी धीरज यादव, एस आई शोभित मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ0 एम एल साहू,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार वर्मा,पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य,श्री पाल यादव,कुलदीप कुमार,राजीव कुमार साहू,एवं अंकित तिवारी उपस्थित रहे।

Read Also-Barabanki News-भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चला रही -सतीश शर्मा

Show More

Related Articles

Back to top button