Varanasi News- आदि शंकराचार्य की जयन्ती पर श्री विद्यामठ में सौन्दर्य लहरी का पाठ

Varanasi News-आदि शंकराचार्य की जयंती पर शुक्रवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में विविध धार्मिक अनुष्ठान के बीच जयंती मनाई गई। मठ में सर्वप्रथम हरि प्रकाश पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद श्री शंकराचार्य वंदना,गुरुपाद पूजा,बटुकों ने चारों वेदों का पारायण किया। इसके बाद सौंदर्य लहरी का कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों में दक्षिण भारत की साधिकाओं ने सामूहिक सस्वर पाठ किया।
Varanasi News-Read Also-Bhopal News-ग्रीष्मकालीन अवकाश में रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थी
बताते चले आदि शंकराचार्य जब काशी आए थे । तब उन्होंने एक कूप पर बैठकर सौंदर्य लहरी की रचना की थी। श्रीविद्यामठ में आज भी वह कूप मौजूद है। आज उस पौराणिक कूप का भी पूजन कर वहां पर आदि शंकराचार्य भगवान का विग्रह स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम में साध्वी पूर्णाम्बा ,साध्वी शारदाम्बा ,सजंय पाण्डेय ,ब्रम्ह्चारी परमात्मानंद,डॉ सावित्री पाण्डेय,डॉ लता पाण्डेय,पंदीपेश दुबे,बालेंदु नाथ मिश्र,पं किरण कुमार,रमेश उपाध्याय,पं सदानंद तिवारी,शिवाकांत मिश्र, आर्यन पाण्डेय,विनय तिवारी आदि ने भागीदारी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button