Amethi News-जिला टॉपर के घर पहुंच रहे समाजसेवी,दे रहें बधाई

Amethi News-शाहगढ़ विकास खंड के गांव छोटा उसरा पुर मजरे उसरा पुर निवासी शिवम यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। जिसकी खबर मिलते ही राजनैतिक हस्ती, प्रबुद्ध वर्ग, संभ्रांत, समाजसेवी का बधाई देने तांता लगा हुआ हैं। गौरतलब हो कि शिवम यादव श्री हनुमान इंटर कॉलेज, कमला नगर, किटियावां, शाहगढ़ में छात्र हैं, जो अपनी कक्षा का बहुत ही मेधावी और होनहार छात्र था, छात्र शिवम यादव के पिता जगन्नाथ मेहनत मजदूरी करके अपने बेटे की शिक्षा में आर्थिक संकट कभी आड़े नहीं आने दिया। शिवम की पढ़ाई घर के सदस्य हमेशा साथ देते रहे।

उसी का परिणाम हैं कि यह इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को जारी होने पर उसे 91.8% अंक मिलने के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसके पूर्व वर्ष 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया था। शिवम की शैक्षणिक उपलब्धियों ने क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना दिया है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजन है। शिवम ने बताया कि वह प्रतिदिन आठ घंटे अध्ययन करता था, मोबाइल सहित फालतू घूमने फिरने से दूर रहता था।

Amethi News-Read Also-Up News- मऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना किया शुरू

वह भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा पास कर सिविल सेवा करना चाहता हैं। श्री हनुमान इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम अवतार कश्यप गुड्डू मास्टर ने कहा, “शिवम की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय और पूरे अमेठी जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और समर्पण अन्य छात्रों के लिए अनुकरणीय है। इसकी उपलब्धि केवल परिवार और विद्यालय, शाहगढ़ क्षेत्र के साथ अमेठी जिले को गौरवान्वित किया है। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन दत्त उपाध्याय, अनुराग सन्नी, समाजसेवी आर के यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज लाल अग्रहरि, व्यापार मंडल महामंत्री राम प्रकाश यादव, प्रमोद उपाध्याय, विवेक, विनोद, पूर्व प्रधान कंसराज सिंह, पिंटू सिंह, प्रधान शिव दर्शन यादव, हाइकोर्ट अधिवक्ता विकास यादव घर पहुंच बधाई दी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button