Dehradun-बढ़ती गर्मी में सावधान रहे: डॉ. जोशी

Dehradun-उत्तराखंड में गर्म हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में तापमान 40 से 41 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 20 मई तक तापमान ज्यादा बढ़ेगा, जिसमें आम जनता को अधिक सावधान रहना चाहिए। चिकित्सकों ने भी इससे बचाव के उपाए बताए हैं।

इस संबंध में प्रमुख चिकित्सक फिजिशियन एसडी जोशी का कहना है कि गर्मी जानलेवा हो सकती है। गर्मी के कारण अधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन जैसी स्थितियां दिखती है। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीते रहें। प्यास न लगी हो, तब भी पानी पीएं। इसके साथ ही साथ ओआरएस, नारियाल पानी, शिकंजी, छाछ का उपयोग किया जाए। अत्यधिक गर्मी के घंटों में सख्त शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए।

Dehradun-Delhi- ओयो आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास दोबारा करेगी आवेदन

Show More

Related Articles

Back to top button