
Pratapgarh CyberCrime: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बाघराय में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बाघराय में दर्ज मु0अ0सं0 176/2026 के तहत दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले की विवेचना के दौरान आरोपी सचिन पटेल की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे, ग्राम रोर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में क्या बोला आरोपी?
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी थी। गिरफ्तारी के डर से वह लगातार छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पटेल (19 वर्ष) पुत्र रंग बहादुर पटेल, निवासी साहू की चरही (भाव), थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे—
- उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
- उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा
- थाना बाघराय पुलिस टीम
पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



