विश्राम बैसवार  ने जनसंपर्क कर तीसरी बार मोदी  सरकार लाने के लिए केन्द्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को गिनाया

अनपरा सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी जन संपर्क अभियान के तहत संगठन द्वारा निर्धारित बूथ संख्या 219 औढी कहुआ नाला श्रमिक बस्ती  मे अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार  ने जनसंपर्क कर तीसरी बार मोदी  सरकार लाने के लिए केन्द्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को गिनाया।   भाजपा के इस
मेगा अभियान के तहत ऐसे लोगों से मिलकर उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से चल रहे दसवा साल के दौरान किए गए कार्यों से रूबरू कराया गया। अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यशैली के
कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में साल 2024 में एक बार फिर दिल्ली की गद्दी पर उनकी ताजपोशी के साथ मजबूत भारत के निर्माण में लोगों को अपनी भागीदारी निभानी है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू  बैसवार,मण्डल मंत्री कुन्दन सिंह , पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा, शंकर दयाल , सिद्ध नाथ दूबे , भानु बैस आदि रहेकार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button