
सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट
पिपरी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक बर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सम्बन्ध में उप निरिक्षक संजय सिंह मय हमराह हेड कास्टेबल शंकरलाल व कास्टेबल अजीत कुमार के साथ रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस हिंडालको कॉलोनी परिसर पीटाईप स्टाप क्वार्टर चार मंजिला विल्डिंग के पास रेनुकूट से 1 नफर अभियुक्त रोहित कुमार गोंड पुत्र जयराम शाह निवासी अमाव थाना भलुअनी जिला देवरिया हाल पता लायन्स क्लब स्कूल के पास शिवापार्क रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से 318 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0 241/2024 धारा-8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेज दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र राय जी रेणुकूट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह हेड कास्टेबल शंकर लाल कास्टेबल अजीत कुमार मौजूद रहे।



