
RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले Royal Challengers Bengaluru को बड़ा झटका लगा है। टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Yash Dayal इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक Mo Bobat ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ी फिलहाल निजी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।
पिछले कुछ समय से टीम के ट्रेनिंग सेशन में यश दयाल की गैरमौजूदगी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब साफ हो गया है कि वह IPL 2026 में RCB की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें पूरी तरह रिलीज नहीं किया है और वह अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे।
यश दयाल का नाम हाल ही में एक गंभीर विवाद में भी सामने आया है, जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, टीम प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर इसे निजी कारण बताया है और ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
गौरतलब है कि RCB ने यश दयाल को पिछले सीजन से पहले करीब 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में Gujarat Titans के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था।
Also Read: Apple Foldable iPhone: Apple का ‘Ultra’ प्लान, Apple ला रहा है नया गेमचेंजर iPhone?
RCB के लिए यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम अपने खिताब की रक्षा की तैयारी कर रही है। दयाल की गैरमौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण को प्रभावित कर सकती है, जिससे टीम को नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
Written By: Kalpana Pandey



