World Updates: भारत और पाकिस्तान की दोस्ती से नाराज अजरबैजान, SCO सदस्यता न मिलने पर भारत पर साधा निशाना

World Updates: अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भारत पर उनके देश के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारत, अजरबैजान के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों के कारण वैश्विक मंचों पर उनके खिलाफ काम कर रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई मुलाकात में की।

अजरबैजान ने SCO सदस्यता न मिलने का ठीकरा भारत पर फोड़ा

शहबाज शरीफ और इल्हाम अलीयेव की मुलाकात सोमवार को एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई। इस दौरान, शरीफ ने भारत के साथ सैन्य टकराव में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए अजरबैजान का धन्यवाद किया। वहीं, अलीयेव ने एससीओ का सदस्य न बन पाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया।

‘भारत हमारे साथ गलत कर रहा है’

अलीयेव ने शहबाज शरीफ से कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की कार्रवाइयां अजरबैजान के खिलाफ हैं। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि इसके बावजूद अजरबैजान पाकिस्तान के साथ अपने भाईचारे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्राथमिकता देता रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को राजनीतिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक बताया।

आर्मेनिया-अजरबैजान संघर्ष और भारत का पक्ष

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। इस संघर्ष में पाकिस्तान और तुर्की अजरबैजान का समर्थन करते हैं, जबकि भारत आर्मेनिया का समर्थन करता रहा है। अजरबैजान भारत के आर्मेनिया को दिए जा रहे समर्थन से नाराज है और उसका मानना है कि भारत वैश्विक मंचों पर उसकी स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

World Updates: also read- Sonbhadra News: छात्रवृत्ति घोटाला: पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि प्रभा शास्त्री को अग्रिम जमानत

शांति समझौते पर भी हुई चर्चा

इस मुलाकात में शहबाज शरीफ और इल्हाम अलीयेव ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच हुए शांति समझौते पर भी बात की। शरीफ ने शांति प्रक्रिया में हुई प्रगति के लिए अलीयेव को बधाई दी। अलीयेव ने इस दौरान दक्षिण काकेशस में स्थायी शांति के लिए दोनों देशों के बीच शांति को महत्वपूर्ण बताया। यह शांति समझौता अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button