
Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने वाला है, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं, लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन का मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा, जो शाम होते-होते साफ हो जाएगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बढ़ोतरी दिसंबर के आरम्भिक चरण में थम जाने तथा फिर से ठण्डी एवं शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी के जोर पकड़ने से आगामी 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में लगभग 2-4°C की क्रमिक गिरावट के साथ सुबह के समय धुन्ध के साथ कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है।
लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.6°C और न्यूनतम 12.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है। अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 28 प्रतिशत रही। बारिश कहीं भी दर्ज नहीं की गई।
राज्य का पूर्वानुमान
पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना। सुबह के समय कई स्थानों पर शैलो से मॉडरेट फॉग दिखाई दे सकता है। किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जिलों में दर्ज तापमान
कानपुर सिटी : न्यूनतम 10°C, अधिकतम 26.9°C
गोरखपुर : न्यूनतम 13.4°C, अधिकतम 26.4°C
प्रयागराज : न्यूनतम 12°C, अधिकतम 28.4°C
बरेली : न्यूनतम 8°C, अधिकतम 23.7°C
मुरादाबाद : न्यूनतम 11.2°C, अधिकतम 23.4°C
गाज़ीपुर : न्यूनतम 14°C, अधिकतम 27.5°C
अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर या नीचे रिकॉर्ड किया गया, लेकिन मौसम कहीं भी अत्यधिक ठंडा नहीं रहा।
कोहरा और तापमान में उतार-चढ़ाव
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों – जैसे बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर में तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी में तापमान सामान्य या थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ेंं – Aaj ka Mausam : यूपी के तापमान में गिरावट, कई जिलों में कोहरे की शुरुआत – जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम



