Warren Buffett made a record donation: 51,291 करोड़ का दान, गेट्स फाउंडेशन और पारिवारिक चैरिटीज को मिला पैसा

Warren Buffett made a record donation: दुनिया के मशहूर निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने एक बार फिर उदारता की मिसाल पेश की है। उन्होंने हाल ही में 6 बिलियन डॉलर (करीब ₹51,291 करोड़) के बर्कशायर हैथवे शेयर दान किए। यह डोनेशन उन्होंने गेट्स फाउंडेशन और चार अन्य पारिवारिक चैरिटीज को दिया है। इस दान के बाद बफेट, जिनकी कुल संपत्ति $152 बिलियन थी, फोर्ब्स की अमीरों की सूची में पांचवें से खिसक कर छठे स्थान पर आ गए हैं।  

किसे मिला कितना दान?

वॉरेन बफेट ने जिन संस्थाओं को दान किया, उनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं:

  • गेट्स फाउंडेशन: 9.43 मिलियन बर्कशायर क्लास B शेयर

  • सुजैन थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन: 943,384 शेयर

  • हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन: 660,366 शेयर

  • शेरवुड फाउंडेशन: 660,366 शेयर

  • नोवो फाउंडेशन: 660,366 शेयर

इनमें से अंतिम तीन फाउंडेशन उनके बच्चों – हॉवर्ड, सूजी और पीटर बफेट – द्वारा संचालित किए जाते हैं।

2006 से लगातार कर रहे हैं दान

वॉरेन बफेट 2006 से नियमित रूप से दान कर रहे हैं और अब तक उन्होंने कुल $60 बिलियन (लगभग ₹5 लाख करोड़) से अधिक दान कर दिया है। यह वर्ष 2025 में दिया गया दान उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक दान माना जा रहा है। पिछले साल जून में उन्होंने $5.3 बिलियन और नवंबर में पारिवारिक चैरिटी के लिए $1.14 बिलियन का दान किया था।

अभी भी है बड़ी हिस्सेदारी

इस दान के बावजूद बफेट के पास बर्कशायर हैथवे के 13.8% शेयर अभी भी हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाज सेवा में लगाने के बावजूद कंपनी में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार बने हुए हैं।

वसीयत में भी तय की गई चैरिटी की दिशा

वॉरेन बफेट ने 2024 में अपनी वसीयत में बदलाव करते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि उनके निधन के बाद उनकी कुल संपत्ति का 99.5% हिस्सा एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया जाएगा, जिसे उनके तीनों बच्चे मिलकर संचालित करेंगे।

Warren Buffett made a record donation: also read- Australia beat West Indies: ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिन में ही जीता बारबाडोस टेस्ट, वेस्टइंडीज को 159 रन से हराया

उनके बच्चों को इस पैसे को कहां और कैसे खर्च किया जाए, यह तय करने के लिए 10 साल का समय मिलेगा।

  • सूसी बफेट: 71 वर्ष

  • हॉवर्ड बफेट: 70 वर्ष

  • पीटर बफेट: 67 वर्ष

Show More

Related Articles

Back to top button