
Vivah Muhurat 2026: हिंदू धर्म में Kharmas को मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस साल खरमास की शुरुआत 15 मार्च से हुई थी और अब अप्रैल में इसकी समाप्ति होने जा रही है, जिसके बाद शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब ग्रहों के राजा Surya Dev मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तभी खरमास समाप्त होता है। वर्ष 2026 में सूर्य का Mesh Rashi में प्रवेश 14 अप्रैल को होगा। इसी दिन से खरमास समाप्त माना जाएगा और इसके बाद सभी तरह के शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
खरमास समाप्त होने के बाद अप्रैल, मई और जून महीने में कई शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। अप्रैल महीने में 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल को शादी के लिए शुभ तिथियां बताई गई हैं। वहीं मई महीने में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई को विवाह के लिए अनुकूल समय रहेगा। इसके अलावा जून महीने में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून को भी शादी-ब्याह के लिए शुभ दिन माने गए हैं।
Also Read: Ant Control Tips: घर और किचन में बार-बार आ जाती हैं चींटियां? ये घरेलू नुस्खे करेंगे तुरंत असर
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, खरमास की अवधि में पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं इसके समाप्त होते ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
Written By: Kalpana Pandey
Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।



