Varanasi: BJP पार्षद नरसिंह दास सर्वसम्मति से नगर निगम के तीसरी बार उपसभापति चुने गए

Varanasi: गुरुवार को वाराणसी नगर निगम के कार्यकारिणी समिति के उपसभापति पद का चुनाव हुआ। चुनाव में वार्ड-96 दशाश्वमेध के BJP पार्षद नरसिंह दास सर्वसम्मति से नगर निगम के तीसरी बार उपसभापति चुने गए।

सभापति चुने जाने पर नरसिंहदास को महापौर Ashok Tiwari और कार्यकारिणी के सदस्यों ने बधाई दी। उपसभापति बनने के बाद नरसिंह दास ने कहा कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर चलेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता है कि शहर में जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो। दशाश्वमेध वार्ड से नरसिंहदास चौथी बार पार्षद हैं।

Varanasi: ALSO READ- Jodhpur News: एक वृद्ध से शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर की लाखों की ठगी

गौरतलब हो कि नगर निगम के 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के नौ पार्षद हैं। इसमें पार्षद नरसिंह दास, राजेश यादव चल्लु, सुशील कुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद, अक्षयवर सिंह, गरिमा सिंह, सुरेश कुमार, मदनमोहन दुबे व श्याम आसरे मौर्य हैं। दो सदस्य समाजवादी पार्टी के प्रमोद राय और अमरदेव यादव और एक सदस्य कांग्रेस का है।

Show More

Related Articles

Back to top button