Uttarakhand: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के नेतृत्व में हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ, बधाई पत्र एवं समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘स्वतंत्रता सेनानी परिवार इतिहास के झरोखे से’ भेंट की।

समिति की ओर से अध्यक्ष देशबन्धु ने हरिद्वार जिले में स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ कोतवाली के सामने हरिद्वार, वटवृक्ष सुनहरा (रुड़की), राजा विजय सिंह स्मारक, कुंजा बहादुरपुर के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी, तो वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा पूरे देश के हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के बारे में बताया।

Uttarakhand: also read- Mau News: महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव के सुझाव पर डीएम प्रवीण मिश्र का बड़ा एक्शन

जिलाधिकारी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, मार्गदर्शक मंडल सदस्य वीरेन्द्र कुमार गहलोत, संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत, भोपाल सिंह तथा अशोक सिंह शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button