
US–Iran War Tension:अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा किया है। ईरानी सैन्य सूत्रों के मुताबिक, देश ने करीब 10 लाख लड़ाकों को तैयार कर लिया है, जो हालात बिगड़ने पर तुरंत मोर्चे पर भेजे जा सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि जमीनी हमले की चर्चाओं के बाद देश में लोगों का जज़्बा काफी बढ़ा है। बड़ी संख्या में युवा खुद आगे आकर सेना में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।
इन लड़ाकों को बासिज फोर्स, आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) और नियमित सेना के जरिए तैयार किया जा रहा है।
ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
“अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो उसे मुंहतोड़ और बहुत सख्त जवाब मिलेगा।”
वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और किसी भी गलत कदम से बड़ा संघर्ष छिड़ सकता है।
Read Also-Apple WWDC 2026: iOS 27 के साथ पूरी तरह बदल जाएगी Siri, मिलेंगे 4 बड़े AI फीचर्स



