
UP News: उतरांव के समोघीपुर गांव में प्रत्येक रविवार को गांव के कुछ लोगों द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया जाता है। आरोप है कि वहां पर एकत्रित होने वाले लोगों को हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिस पर सरायममरेज के देवेंद्र सिंह के द्वारा उतराव थाने में तहरीर देकर दो नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
UP News: also read- Kota news: रेल मदद पर मिली सूचना, कोटा मंडल आरपीएफ ने उज्जैन से आरोपी को दबोचा
समोधीपुर गांव में रविवार को जवाहरलाल पुत्र बाबूलाल, जितेंद्र कुमार पुत्र जवाहरलाल तथा एक अज्ञात के द्वारा चंगाई सभा आयोजित किया जाता है। जिसमें अपने आप को पादरी बताया जाता है।आसपास के अलावा दूर दराज से लोग आते हैं और उक्त लोगों के द्वारा यह कहा जाता है कि हिंदू देवी देवताओं को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लो जिस पर आप लोगों को रुपए पैसा दिया जाएगा और ईसाई संस्थानों में नौकरी भी दी जाएगी। जिस पर मोहिउद्दीनपुर थाना सरायममरेज निवासी देवेंद्र सिंह ने उतरांव थाने में जवाहरलाल तथा जितेंद्र कुमार तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वही जवाहरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।