
Up News- थाना क्षेत्र के बिगाहिया गांव के सामने शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना से दोनों युवकों की बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सोरांव के नरी गांव निवासी पवन पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय अपने दोस्त सौरभ यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी रैदेपुर के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह गंगा नहाने प्रयागराज जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक बिगाहिया गांव के सामने पहुंची तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना देख आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिवार को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी दोनों युवकों के बहनों को मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि रक्षाबंधन की तैयारी कर रही बहनों के लिए इससे दुखद घड़ी क्या हो सकती है। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट संजीव गुप्ता सोरांव