UP News-102 एंबुलेंस महिलाकर्मी ने कराया सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

UP News-सोमवार को करीब 3 बजे ब्लॉक तेलियानी के बादलपुर गाँव के निवासी सोनम देवी (30 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस बुलाई थी। जिसमें गर्भवती महिला को अस्तपाल ले जाते समय , तेज प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ई.एम.टी आराधना देवी ने सड़क के किनारे एंबुलेंस खड़ी करके अपनी सुझ-बुझ के साथ ऑनलाइन चिकित्सा डॉ रस्तोगी व परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया,उसके बाद ई.एम.टी आराधना देवी और पायलट मनोज कुमार द्वारा जच्चा बच्चा को नजदीकी स्वाथ्य केंद कोराई में सुरक्षित भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जच्चा के पति रामप्रकाश एवं अस्पताल स्टाफ ने ई.एम.टी व पायलट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
एम्बुलेंस संचालक संस्था ई०एम०आर०आई०ग्रीन०हैल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 102 एम्‍बुलेंस गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्‍चों को घर से सरकारी अस्‍पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एम्बुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्‍ध रहती है। और एम्बुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 102 एम्‍बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्‍पताल जाने के लिए एम्‍बुलेंस की मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी पूरी तरह से नि शुल्क है।

Read Also-Prayagraj News-इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र योग संग करेंगे पोषण कि पढ़ाई 2026-27 सत्र से शुरू होगा 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स

Show More

Related Articles

Back to top button